July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Swati Maliwal Case Update : हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी..! वीडिया वायरल होने के बाद स्वाति मालीवाल का ट्वीट

Swati Maliwal Case Update : स्वाति मालीवाल की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Swati Maliwal Case Update : आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले को लेकर सीसीटीवी फुटेज जांच की मांग की है। मालीवाल ने कहा है कि एक दिन सबका सच सामने आ जाएगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि वह खुद को बचाने की कोशिश में जुट गया है, लेकिन एक दिन सबकी सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

Swati Maliwal Case Update : स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा, ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी बिना संदर्भ की वीडियो चलाके, इसे लगता है यह इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सबकी सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।’ उन्होंने साफ नहीं किया है कि आखिर यह हिटमैन कौन है।

स्वाति मालीवाल की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला सोफे पर बैठी हैं और उनके आसपास कुछ गार्ड हैं। उनके बीच बहस हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 13 मई का है और केजरीवाल के आवास के भीतर का है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता का आरोप है कि सोमवार को सीएम केजरीवाल के आवास के भीतर उन पर हमला किया गया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में स्वाति ने कहा है कि केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने बिना किसी उकसावे के उन्हें बुरी तरह पीटा। थप्पड़ जड़े और लातें भी मारीं। उन्होंने यह भी कहा है कि जिस वक्त उन पर हमला हुआ अरविंद केजरीवाल भी आवास के भीतर मौजूद थे।

पुलिस ने बिभव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है। हालांकि, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी कि सीएम के आवास में उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है और ऐक्शन लिया जाएगा। हालांकि, बुधवार रात जब केजरीवाल लखनऊ पहुंचे तो बिभव उनके साथ दिखे। इस पर भाजपा ने नए सिरे से दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला शुरू कर दिया। गुरुवार को ही केजरीवाल से स्वाति को लेकर सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close