June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, ट्रेन से उतारकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP News: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को ट्रेन से नीचे उतारकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पेंचवेली एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी 25 वर्षीय अली खान अपने दोस्तों के साथ पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल जा रहा था। यात्रा के दौरान ट्रेन में सीट को लेकर एक अन्य यात्री से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया था।

स्टेशन पर बुलाए गए साथी, युवक पर किया हमला

आरोप है कि विवाद के बाद संबंधित यात्री ने बैतूल जिले के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर अपने 10 से 12 साथियों को बुला लिया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही अली खान को नीचे उतारा गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में गंभीर चोटें लगने के कारण अली खान की मौके पर ही मौत हो गई।

दोस्तों ने सुनाई घटना की आपबीती

अली खान के साथ यात्रा कर रहे जयंत विश्वकर्मा ने बताया कि वे चार लोग भोपाल जा रहे थे। परासिया स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति से सीट को लेकर बहस हुई थी। बाद में उसने बोरदेही स्टेशन पर अपने साथियों को बुला लिया और अली खान को ट्रेन से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ते देख वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

हत्या का मामला दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

स्टेशन पर फैली सनसनी

युवक की हत्या की खबर फैलते ही रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close