July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

भोपाल में करोड़ों का फर्जीवाड़ा उजागर, एडवोकेट राजकुमार पांडे गिरफ्तार, जांच तेज

MP Bhopal Latest News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति संचालनालय से जुड़े करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Bhopal Latest News: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति संचालनालय से जुड़े करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। हबीबगंज पुलिस ने इस मामले में एडवोकेट राजकुमार पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी भुगतान निकालने का आरोप है। अदालत ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस की जांच में खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जाली दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए संस्कृति संचालनालय में बिल पेश किए और सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये निकाल लिए। पूछताछ में राजकुमार पांडे ने खुलासा किया कि फर्जी बिल तैयार करने में “शुक्ला मैडम” नाम की एक महिला मैनेजर की भूमिका रही है, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि निकाली गई रकम आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और परिवार के बैंक खातों में ट्रांसफर की। पुलिस अब उन सभी खातों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी में है।

पुलिस का बयान
हबीबगंज थाना प्रभारी के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हैं, पैसा कहां-कहां गया और क्या इसमें किसी सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत है। फर्जी दस्तावेजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
आगे की कार्रवाई के तहत “शुक्ला मैडम” को नोटिस जारी किया जाएगा। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी केवाईसी और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही संस्कृति संचालनालय के भुगतान सेक्शन की भी जांच होगी कि बिना उचित सत्यापन के भुगतान कैसे स्वीकृत किए गए।

आरोपी पर पहले से 10 केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी राजकुमार पांडे के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
सूत्रों का मानना है कि यह घोटाला लंबे समय से चल रहा था और इसमें बड़े स्तर पर नेटवर्क काम कर रहा हो सकता है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close