April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेशब्रेकिंग

Crime News Today : अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या, जानें क्यों की फायरिंग, मचा हड़कंप

Delhi Crime News Today : दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) में एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Crime News Today : दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) में एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास 18 साल का लड़का अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में दाखिल हुआ और एक मरीज को गोली मार दी। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रियाजुद्दीन 23 जून को पेट में इन्फेक्शन को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। वह अब तक अस्पताल में ही था और उसका इलाज जारी था। इस बीच अज्ञात लड़के ने अस्पताल में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

अस्पताल में जिस मरीज की हत्या की गई है, उसका नाम रियाजुद्दीन है, उसकी उम्र 32 साल है। वह खजूरी दिल्ली का रहने वाला था। इस मामले पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों की सुरक्षा की जांच करने की बात कही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close