Crime News Noida : गौतम बुद्ध नगर: जिले के नोएडा इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के हाथ की उंगली को काट दिया। हैरानी की बात ये है कि पति ने अपने दांत से पत्नी की उंगली को काटकर अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति नशे में धुत था और रात को घर आया था। वापस आने के बाद वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। इसी दौरान बीच-बचाव में उसने पत्नी की उंगली को दांत से काट लिया। पति ने इतनी जोर से उंगली काटी की वह कटकर अलग ही हो गई।
सेक्टर 12 का मामला
दरअसल, पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पीड़िता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराया, जिसके बाद मामला सामने आया है। घटना नोएडा के सेक्टर 12 की है। यहां पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि महिला शशि ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक शशि का पति अनूप मनचंदा 16 अप्रैल की रात को करीब 10 बजे शराब पीकर घर आया था।
मारपीट के दौरान काटी उंगली
शिकायत में आगे बताया गया है कि शराब के नशे में धुत पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला ने इस दौरान बचने की कोशिश की तो आरोपी पति ने उसकी उंगली को पकड़ लिया और दांत से काट लिया। पति ने उंगली इतनी तेज काटी की वह कटकर अलग हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामला में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि एमपी के शहडोल में ऐसे ही एक मामले में दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।




