प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश
MP Lol Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.97 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा उज्जैन में वोटिंग
MP Lol Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.97 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा उज्जैन में वोटिंग
MP Lol Sabha Election 2024 : चौथे चरण के साथ मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पहले और दूसरे चरण में छह-छह, तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। अब चौथे चरण में बाकी बची आठ लोकसभा सीटों पर मतदान आज 13 मई यानी सोमवार शुरू हो चुका है। कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। जिन आठ सीटों पर मतदान होना है, वे मालवा और निमाड़ क्षेत्र में आती हैं। धीरे धीरे लोग मतदान करने पहुंच रहे है।
मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.97 फीसदी मतदान हुआ है। उज्जैन में सबसे अधिक 16.80 फीसदी वोटिंग हुई है तो वहीं, इंदौर में सबसे कम 11.48 फीसदी वोट पड़े हैं।
कहां कितने फीसदी मतदान?
- देवास: 16.79
- धार: 15.61
- इंदौर: 11.48
- खंडवा: 14.68
- खरगोन: 15.35
- मंदसौर: 16.61
- रतलाम:13.73
- उज्जैन: 16.80




