July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 29 December 2025: सोमवार (29 दिसंबर) की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी के कारण गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुईं नजर आईं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 29 December 2025: नई दिल्ली। सोमवार (29 दिसंबर) की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी के कारण गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुईं नजर आईं। वहीं, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू कश्मीर में नए साल पर बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है।

आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार, असम और मेघालय, उत्तर पूर्वी राज्यों और ओडिशा में एक जनवरी तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान गाड़ी धीरे चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की तरफ से वेदर रिपोर्ट में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में अलर्ट जारी

  • ऑरेंज अलर्ट- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड में घने कोहरे की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • येलो अलर्ट- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • शीतलहर की चेतावनी बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कोल्डवेव की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा और बिजली की चेतावनी दी गई है।

कश्मीर में नए साल पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में नए साल के आसपास बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। यहां कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार जीरो डिग्री से नीचे रह रहा है। इससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close