June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Dr. Manmohan Singh University: डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से जानी जाएगी ये यूनिवर्सिटी, विधानसभा में पास हुआ बिल

Dr. Manmohan Singh University: बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी करने का बिल पास कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Dr. Manmohan Singh University: बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा ने एक अहम फैसले में बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी करने का बिल पास कर दिया है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बेंगलुरु के विकास में दी गई अहम योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान बेंगलुरु में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे हुए थे और शहर टेक्नोलॉजी के हब के रूप में उभरा था। कर्नाटक स्टेट यूनिवर्सिटी (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत यूनिवर्सिटी का नाम सभी आधिकारिक रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों में बदला जाएगा।

बेंगलुरु मेट्रो के शुरुआती विकास में भी पूर्व PM का योगदान

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान बेंगलुरु को आधुनिक और टेक्नोलॉजी का हब बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। साल 2006 में उन्होंने बेंगलुरु-इलेक्ट्रॉनिक सिटी एलिवेटेड हाईवे की नींव रखी थी, जो शहर को इसके आईटी हब और औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक अहम रास्ता है। इसके अलावा, उनकी सरकार ने बेंगलुरु-नेलमंगला NH4 सड़क को 6 लेन का करने और इसमें 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड हिस्सा बनाने में भी योगदान दिया। साथ ही, बेंगलुरु मेट्रो के शुरुआती विकास को भी उनके नेतृत्व में समर्थन मिला, जो आज शहर की शहरी आवाजाही का एक अहम हिस्सा है।

2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह ने किया देश का नेतृत्व

यूनिवर्सिटी का यह नामकरण डॉ. सिंह की दूरदृष्टि और बेंगलुरु को एक आधुनिक महानगर बनाने के उनके प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 2004 से 2014 तक देश का नेतृत्व किया। एक मशहूर अर्थशास्त्री और सौम्य व्यवहार वाले नेता के रूप में जाने जाने वाले डॉ. सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों और बुनियादी ढांचे के विकास में कई बड़े कदम उठाए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close