June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

CM Arvind Kejriwal on BJP : बीजेपी का आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा..! सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

CM Arvind Kejriwal on BJP : सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया है। उसके लिए एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Arvind Kejriwal on BJP : नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही थी। आप के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इसके साथ ही आईटीओ मेट्रो स्टेशन को भी अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शन के लिए लेकर केजरीवाल निकल चुके हैं। केजरीवाल सीएम हाउसे से सीधे पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं।

पार्टी ऑफिस पर क्या बोले केजरीवाल

पार्टी ऑफिस पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया है। उसके लिए एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू। बहुत सारे लोग हैं जो पीएम से मिलने जाते हैं। जो उनसे मिलके आते हैं, वो हमें बताते हैं कि पीएम ने छूटते ही आप की बात शुरू की और कहा कि आप वाले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इनके कामों की चर्चा पूरे देश में हो रही है और आने वाले भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर और कई राज्यों में आप बीजेपी के लिए चुनौती हो सकती है, इसलिए इस पार्टी को तुरंत खत्म कर दिया जाए।

इसके लिए उन्होंने ऑपरेशन झाड़ू चालू किया है, इसके तहत आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। बाद में अकाउंट्स को सीज किया जाएगा, ये बात ईडी के अधिकारी ने कही है। आम आदमी पार्टी का दफ्तर खाली कराके सड़क पर लाया जाएगा। ये तीन प्लान बनाए हैं। उन्हें लगता है कि वो पार्टी को खत्म कर देंगे, मैं कहना चाहता हूं के ये पार्टी चंद लोगों की पार्टी नहीं है, ये 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। जिस किस्म के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, 75 सालों में इस तरह के काम लोगों ने कभी नहीं देखें।

जो सपने एक आम आदमी देखता था, वो सपने अब सच हो रहे हैं। दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूलों को ठीक किया, ये मोदी जी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने कहा कि इनको रोको, इनको गिरफ्तार कर लो। हमने फ्री इलाज का इंतजाम किया, मोदी जी नहीं कर पा रहे तो बोले कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लो। हमने पैसा बचा के बिजली फ्री कर दी, अब महिलाओं को हजार रूपये देने जा रहे हैं। ये बात पूरे देश में फैल रही है। आम आदमी पार्टी अब एक विचार है। नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगों लेकिन इस विचार को कैसे गिरफ्तार कर पाओगे। ये एक ऐसा विचार है जिसका विनाश नहीं किया जा सकता है।

मैं पीएम को कहना चाहता हूं कि आप एक नेता को गिरफ्तार करोगे तो 100 नेता पैदा होंगे। आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे तो 100 केजरीवाल पैदा होंगे। 2015 के बाद से पता नहीं कितनी आरोप लगाए, लेकिन कुछ नहीं चिपका। अब कह रहे हैं कि कोई शराब घोटाला हो गया। जनता इनसे पूछ रही है कि घोटाले का पैसा कहां गया। ये खुद सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि पैसे की रिकवरी नहीं हुई तो क्या पैसा हवा में गया। फर्जी केस बना के इन्होंने हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया।

पंजाब चुनाव में चुनाव से तीन दिन पहले पीएम ने बोला था कि केजरीवाल खलिस्तानी आतंकवादी है। इतनी वाहियात और बेवकूफी वाली बात पीएम के मुंह से सुनते हैं तो हमें दया आती है। आने वाले 10 के दिन के अंदर दिल्ली और पंजाब के चुनाव से पहले ये कई मनगढ़ंत बाते लेकर आएंगे ये। आप का एक-एक नेता आग से निकलकर गुजरा है। हम वो लोग हैं जो कोई भ्रष्टाचार करता है तो हम खुद उन्हें निकाल देते हैं। अब ये हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। कल तो मेरे पीए तक को गिरफ्तार कर लिया। राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार करने को कह रहे हैं।

आज हम सब लोग इकट्ठा हुए हैं। पीएम को कहना चाहता हूं कि एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हो। हम सबको एक साथ गिरफ्तार कर लो। जेल के 50 दिनों का पूरा सदुपयोग किया.। दो बार पूरी गीता पढ़ी। पूरी गीता श्लोक के साथ और एक बार पूरी रामायण पढ़ी। एक बार सबको जेल भेज के देख लो कि आम आदमी पार्टी का विनाश होता है या ये पार्टी और बड़ी होती है। अभी हम यहां से शांति से जाएंगे। अगर हमें जाने देंगे तो जाएंगे। जहां रोकेंगे वहीं रुक जाएंगे। हम सड़क पर बैठ जाएंगे। आधा घंटा बैठेंगे और अगर हमें गिरफ्तार नहीं करते हैं तो ये उनकी हार होगी। उसके बाद हम वापस आ जाएंगे।

आने वाले समय में बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं। उन सभी के लिए आप तैयार रहना। पिछली मुसीबतों से निकलना कोई चमत्कार नहीं है, ये सिर्फ एक वजह से हुआ कि बजरंगबली का आप पर हाथ है। अगर ऊपर वाले का हाथ नहीं होता तो हम आज तक खत्म हो गए होते। हम सभी चुनौतियों से निकल जाएंगे क्योंकि हमारी मंशा साफ है। भगवंत मान आज नहीं आए हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा है कि अगर हम सभी गिरफ्तार हो जाते हैं तो आप भी कल आ जाना गिरफ्तार होने।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close