July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जय गुरुदेव आश्रम में लिया आशीर्वाद, लाखों श्रद्धालुओं को किया संबोधित

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chief Minister Mohan Yadav reached Ujjain: उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन स्थित जय गुरुदेव आश्रम पहुंचकर गुरुदेव उमाकांत महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुदेव के अमृत प्रवचन का श्रवण भी किया।

सनातन और सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों से जनता के भी लाडले बन गए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे, यही उनकी कामना है।

आश्रम में सिंहस्थ जैसा माहौल

जय गुरुदेव आश्रम में इस दौरान सिंहस्थ जैसा नजारा देखने को मिला। स्वअनुशासन से अनुशासित लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आश्रम में उमड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से उपस्थित श्रद्धालुओं को भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close