
Narak Chaturdashi or Chhoti Diwali 2024 : हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यम देवता की पूजा का विधान है। मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन यम देव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। कहा जाता है इस दिन संध्या के समय दीप दान करने से नरक में मिलने वाली यातनाओं, सभी पाप से मुक्ति मिलती है इसलिए भी नरक चतुर्दर्शी के दिन दीपदान और पूजा का विधान है। इस दिन पूजा और व्रत करने वाले को यमराज की विशेष कृपा भी मिलती है। छोटी दिवाली के दिन यम देव के अलावा भगवान कृष्ण की भी पूजा का विधान है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के अलावा नरक चौदस, रूप चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहा जाता है और इसके पीछे की मान्यता क्या है।




