July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal: शुक्रवार के दिन विजया एकादशी का शुभ संयोग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

13 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

13 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 13 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विजया एकादशी व्रत है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव डाल रही है। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वहीं, मकर और कुंभ राशि वाले आज खुद के लिए समय जरूर निकालें। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।

मेष राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शुभ दिन। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- थोड़ा सा तबियत ऊपर-नीचे बना रहेगा। शत्रु थोड़ा सा एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– भावुकता में आकर निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। यद्यपि भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- कुटुंब में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, लेकिन एक रौब और रुआब भी बना रहेगा बस क्रोध पर काबू रखें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं धीरे-धीरे। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा के योग बनेंगे। बस थोड़ा घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close