April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG News: राजधानी रायपुर में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, प्रदेशवासियों को दी त्योहार की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Rangpanchami Festival: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए.

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Rangpanchami Festival: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जो समाज को आपसी एकता और समरसता के सूत्र में पिरोता है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के किसानों के लिए होली का त्योहार विशेष खुशियां लेकर आया है. राज्य सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उपार्जन के अंतर की राशि के रूप में किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की बड़ी राशि होली से पहले ही अंतरित की गई है. इससे प्रदेश के अन्नदाताओं के घरों में खुशियों का माहौल है और होली का उत्साह भी दोगुना हो गया है.

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि होली आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और मित्रता का संदेश देने वाला पर्व है. यह पर्व समाज में सौहार्द, सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करता है.

उन्होंने कहा कि विधायक राजेश मूणत द्वारा प्रतिवर्ष रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है. ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस मौके पर सीएम के साथ विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close