July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG Durg News: दुर्ग जिले के झीट में खुला ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’, पहले ही दिन ₹25 हजार का लेनदेन

CG Durg News: ग्रामीण क्षेत्र को डिजिटल क्रांति से जोड़ने की दिशा में ग्राम पंचायत झीट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Durg News: झीट: ग्रामीण क्षेत्र को डिजिटल क्रांति से जोड़ने की दिशा में ग्राम पंचायत झीट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव में ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि उद्घाटन के पहले ही दिन ग्रामीणों द्वारा लगभग ₹25,000 का डिजिटल वित्तीय लेनदेन किया गया, जो इस पहल के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

इस अवसर पर सरपंच श्री रूपेंद्र (राजू) साहू ने कहा कि केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को अब बैंकिंग और शासकीय कार्यों के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सचिव श्री यशवंत ऑडिल और उपसरपंच श्री देवेंद्र पटेल ने इसे गांव के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं

अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा—

  • बैंकिंग सेवाएं (AePS): आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए पैसे निकालना, जमा करना और बैलेंस जांच।

  • सरकारी प्रमाणपत्र: आय, जाति, निवास तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन।

  • पेंशन योजनाएं: वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लिए केवाईसी और पंजीकरण।

  • आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य बीमा हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने और अपडेट की सुविधा।

  • पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के लिए ई-केवाईसी और नया पंजीकरण।

  • ई-श्रमिक कार्ड: असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीयन।

  • बिल भुगतान: बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज और बीमा प्रीमियम जमा करना।

  • राशन कार्ड एवं आधार सेवाएं: सुधार एवं अपडेट से जुड़ी प्रारंभिक सुविधाएं।

डिजिटल हुआ झीट, प्रगति की नई रीत

ग्राम पंचायत में डिजिटल सेवाओं की शुरुआत से ग्रामीणों को समय और धन दोनों की बचत होगी। पहले ही दिन ₹25 हजार के लेनदेन के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि झीट अब डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गांव के सर्वांगीण विकास की नई शुरुआत बताया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close