June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देश

झाड़ियों में मिली खून से लथपथ लाश का खुलासा: हत्या नहीं, आत्महत्या निकली वजह

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

The Unveiling of the Corpse : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली खून से लथपथ लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस मामले को पहले हत्या माना जा रहा था, वह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच में आत्महत्या का मामला निकला। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया इलाके की है।

सड़क किनारे मिला था शव

जानकारी के मुताबिक 10 मई को कोहड़िया क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति की लाश मिली थी। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था।

फॉरेंसिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा

मृतक की पहचान 37 वर्षीय बसंत पटेल के रूप में हुई, जो बरमपुर का रहने वाला था। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के दौरान घटनास्थल के पास बीयर की टूटी बोतल मिली थी। डॉक्टरों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की जांच में सामने आया कि बसंत ने कांच की धारदार वस्तु से खुद पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हुई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि बसंत पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

फैक्ट्री में करता था काम

बताया जा रहा है कि बसंत पटेल मूल रूप से मस्तूरी के सोनसरी गांव का निवासी था। वह पिछले तीन वर्षों से कोरबा के सर्वमंगला बरमपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था।

शादी से लौटने के बाद हुई घटना

जानकारी के अनुसार 9 मई की सुबह वह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश झाड़ियों में मिली। बसंत दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होकर गांव से कोरबा लौटा था।

बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और फिलहाल बच्चों के साथ गांव में रह रही हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close