Bhopal All School Timing Change : ठंड के चलते बदला गया स्कलों का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Bhopal All School Timing Change : भीषण ठंड और शीतलहर के चलते राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
भोपाल। Bhopal All School Timing Change : मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से सर्द हवाओं ने डेरा डाल रखा है। सुबह कोहरे का कहर साफ नजर आता है। ऐसे में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसका आदेश कलेक्टर ने निकाल दिया है बता दें कि सुबह से ठंड में स्कूल जाते समय बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
School Timing Change Latest News : भीषण ठंड और शीतलहर के चलते भोपाल कलेक्टर ने जिले के स्कूलों को निर्देश दिए हैं। सुबह 9 बजे के पहले स्कूलों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सभी शासकीय,अशासकीय, सीबीएसई,आईसीएसई और अन्य बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों को निर्देश दिया गया है। वहीं कलेक्टर ने कहा कि परीक्षाएं पूर्व घोषित टाइम टेबल पर ही होगी।





