July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Banned Apps : Google Play Store पर बैन हुए ये एप, यूजर्स को लगा बड़ा झटका, जानें क्यों हटाए गए

Banned Apps : Google Play Store ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स को बैन कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Banned Apps : नई दिल्ली। Google Play Store ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स को बैन कर दिया है। गूगल के बाद एप्पल भी अपने स्टोर से इन ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई करने वाला है। दक्षिण कोरिया फाइनेंशियल सर्विस कमीशन (FSC) ने 22 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर कानूनी कार्रवाई करने का काम किया है, जिनमें 17 फॉरेन क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम शामिल हैं। ये ऐप्स बिना किसी कानूनी लाइसेंस के गूगल और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध थे।

बैन हुए 17 ऐप्स

इस सप्ताह गूगल को दक्षिण कोरियाई सरकार की तरफ से रेगुलेटरी निर्देश दिए गए थे, जिनमें एंड्रॉइड डिवाइस में इंस्टॉल KuCoin समेत 17 विदेशी ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा लिए गए। KuCoin के अलावा MEXC, Phemex, BitTrue, BitGloba, CoinW और CoinEX जैसे ऐप्स शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, इन क्रिप्टो बिजनेस को सरकार का प्रोटेक्शन नहीं था, जिसकी वजह से निवेशकों के पैसे डूबने की आशंका थी।

FSC ने अपने आदेश में कहा कि इन ऐप्स के जरिए निवेशकों की निजी जानकारियां लीक होने का खतरा था। साथ ही, लोगों के निवेश किए गए पैसे के डूबने की भी आशंका था। यही नहीं, इन ऐप्स को एंटी मनी लॉन्ड्रिंग मैनेजमेंट और सुपरविजन नहीं मिला था, जिसकी वजह से देश में मनी लॉन्ड्रिंग की भी आशंका जताई गई है।

Apple भी करेगा कार्रवाई

गूगल के बाद एप्पल भी इन अनरजिस्टर्ड क्रिप्टो बिजनेस ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटाने की तैयारी में है। FIU और कोरिया कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड कमीशन इस तरह के फर्जी या अनरजिस्टर्ड बिजनेस ऐप्स की पहचान कर रही हैं और उन पर जरूरी कार्रवाई करने का काम किया जा रहा है।

इसके अलावा FSC ने इन फॉरेन अनरजिस्टर्ड क्रिप्टो फर्म्स पर 50 मिलियन कोरियन करेंस यनी लगभग 29 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की बात भी कही है। साथ ही, इन क्रिप्टो फर्म को चलाने वालों को 5 साल तक जेल भी जाना पड़ सकता है।

भारत में पहले ही हो चुके बैन

दक्षिण कोरिया से पहले भारत में पहले ही Binance, KuCoin, Huobi, Kraken, Gate.io, Bitstamp, MEXC Global, Bittrex और Bitfinex जैसे क्रिप्टो ऐप्स को बैन किए जा चुके हैं। ये ऐप्स भारत में गूगल और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close