
Arvind Kejriwal Latest News : नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। अभी वह चुनावी सभाओं में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच अब उनकी टेंशन बढ़ने वाली है। गृह मंत्रालय ने शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुकदमा चलाने की इजाजत ईडी को दे दी है।
मंत्रालय का यह फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा इस मामले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद आया है। जांच एजेंसी को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप तय करने में मदद मिलेगी। केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय होने के बाद मुकदमा शुरू हो सकता है। इससे उनके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी करना और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश किया दिया था हवाला
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 6 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए हाई कोर्ट के समक्ष दलील दी थी कि सीबीआई को मिली मंजूरी, ईडी के लिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए हरी झंडी नहीं है और एजेंसी को पीएमएलए के तहत उन पर मुकदमा चलाने के लिए अलग से मंजूरी की जरूरत है। इसके बाद ही ईडी ने गृह मंत्रालय से इजाजत मांगी थी।




