June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

US Election Result 2024 : डोनाल्ड ट्रंप ने जीता अमेरिका राष्ट्रपति का चुनाव, दूसरी बार संभालेंगे पद

US Election Result: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

US Election Result: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देखो आज मैं कहां हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने ऐसा जश्न पहले नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वह देश को सुरक्षित करने के लिए सबकुछ करेंगे। इस दौरान उनके समर्थक USA-USA के नारे लगाते रहे।

‘मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए समर्पित’

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का नारा दोहराते हुए कहा कि मैं अमेरिका के लिए हर पल काम करूंगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल है और मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए समर्पित है।

चुनाव में जीत तय होने के बाद ट्रम्प ने अमेरिका के लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा, “हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था। ट्रम्प ने कहा कि वे देश की सभी समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।

अलास्का, नेवादा और एरिजोना में जीत हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है। यह अविश्वसनीय है। ट्रम्प ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा। अगले 4 साल अमेरिका के लिए अहम हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close