June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Amit Shah : ‘PoK भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे’..! अमित शाह ने दिए ये संकेत, कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Shah : अमित शाह ने रविवार को कौशांबी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्‍मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Amit Shah on PoK : कौशांबी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने रविवार को कौशांबी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्‍मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे। यहां अमित शाह कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व सांसद विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्‍दुल्‍ला जैसे नेता कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो क्योंकि उसके पास परमाणु बम है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि ‘‘आज मैं कौशांबी की जनता को पूछने आया हूं कि ये जो पाकिस्तान अधिकृत कश्‍मीर है, वो भारत का है या नहीं है।” भीड़ से सकारात्मक जवाब मिलने के साथ ही गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ”राहुल बाबा आपको एटम बम से डरना है तो डरिए, हम नहीं डरते, पाक अधिकृत कश्‍मीर भारत का है और हम वो लेकर रहेंगे।” अमित शाह ने कहा कि ”कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया। भारत रत्न नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया। बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को जोड़कर तीर्थ स्थान बनाया।”

रैली में उमड़ी भीड़

उन्होंने पार्टी के उम्मीवार को लेकर कहा कि ‘‘ मुझे लगा कि सोनकर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए यहां आकर इन्‍हें तीसरी बार जिताने की अपील करनी चाहिए। यहां अपार सैलाब देखकर लग गया कि कौशांबी वालों ने रिजल्‍ट पहले ही तय कर दिया। ’’ भाजपा नेता शाह ने कौशांबी के मतदाताओं से पार्टी को तीसरी बार जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि ”पहली हैट्रिक मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और दूसरी हैट्रिक उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।’’

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close