April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Delhi Election 2025 : AAP ने बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप.. केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम, बढ़ सकती हैं इन नेताओं की भी मुसीबत

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP के नेता अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत की परेशानी बढ़ गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Election 2025 : नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत की परेशानी बढ़ गई है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम अरविंद केजरीवाल के घर एसीबी की टीम पूछताछ करने के लिए पहुंची थी, लेकिन घर में एंट्री न मिलने के बाद वहां से निकल गई। जानकारी के अनुसार, सांसद संजय सिंह ने एसीबी दफ्तर जाकर शिकायत दर्ज कराई है। सांसद की लीगल टीम उनके साथ में थी। बता दें कि ये पूछताछ आप नेताओं के उस आरोप को लेकर होनी थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी के नेता उनके उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दे रहे हैं।

ACB को केजरीवाल के घर के अंदर नहीं जाने दिया

ACB की टीम को केजरीवाल के घर के अंदर नहीं जाने दिया गया जिसके बाद ACB टीम वापस लौट गई। केजरीवाल के वकीलों का कहना था कि एसीबी की टीम को इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि उनके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं था। उन्होंने कहा कि ACB की टीम नोटिस देकर गई है, जिसका जवाब दिया जाएगा। वहीं, ACB का पक्ष था कि वह इस मामले में आरोपों के समर्थन में सबूतों के बारे में पूछताछ करने के लिए केजरीवाल के घर आई थी। AAP उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी आप उम्मीदवार भी अपने लीगल टीम के साथ शिकायत देने एसीबी ऑफिस पहुंचे थे।

एसीबी के मुताबिक उन्हें एलजी वीके सक्सेना की तरफ से जांच के लिए आदेश दिया गया है। तीनों लोगों से जानकारी लेने के लिए कि जो आरोप है उसमें कितनी सच्चाई है। क्या इस आरोप के बाबत कोई सबूत है या फिर महज़ भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि एसीबी की टीम केजरीवाल और संजय सिंह से भी पूछताछ कर सकती है।

एसीबी करेगी विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच

आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच करेगी। भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) ने आप नेताओं के दावों की जांच के आदेश दिए हैं।

एसीबी जांच के दिए गए आदेश

जानकारी के अनुसार, दिल्ली एलजी के प्रमुख सचिव ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों पर एसीबी जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। दिल्ली एलजी को बीजेपी की शिकायत के बाद एक जांच आदेश जारी किया गया है।

बीजेपी ने एलजी से की थी शिकायत

बीजेपी ने शिकायत में कहा है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं और बीजेपी की छवि खराब करने और मतदान के समापन के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से लगाए गए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close