September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देश

National Security Conference 2026: अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का किया उद्घाटन, आतंकवाद से साइबर अपराध तक पर मंथन

National Security Conference 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 9वें दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

National Security Conference 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 9वें दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में देशभर से 850 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

आतंकवाद और साइबर अपराध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सम्मेलन के पहले दिन आतंकवाद, खुफिया सूचनाओं के समन्वय, अवैध घुसपैठ, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और पाकिस्तान के प्रॉक्सी वॉर जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। अमित शाह ने मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) पर उपलब्ध सूचनाओं के AI आधारित विश्लेषण के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए।

UAPA मामलों में एकीकृत जांच पर जोर

बैठक में UAPA से जुड़े मामलों में एकीकृत जांच व्यवस्था मजबूत करने, विदेशों में छिपे भगोड़ों को भारत वापस लाने और ‘ट्रायल इन एब्सेंटिया’ के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। अवैध घुसपैठ के खिलाफ सभी संबंधित एजेंसियों को कड़े और समन्वित कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

दूसरे दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सम्मेलन के दूसरे दिन ड्रोन और सब-एरियल सिस्टम, ब्लू इकॉनमी की सुरक्षा, सूचना युद्ध और जैव-सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा। बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच नई तकनीकों और रणनीतियों के इस्तेमाल पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रहे शाह

हाल ही में अमित शाह ने ISI समर्थित आतंकी गुट ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में एक साथ ऑपरेशन चलाकर नेटवर्क को ध्वस्त किया और 200 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया।

शाह के अनुसार, कार्रवाई के दौरान IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे समेत कई सामान बरामद किए गए थे। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उदाहरण बताया था।

NSA अजीत डोभाल की भी कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की भूमिका की भी सराहना कर चुके हैं। लोकमान्य तिलक पुरस्कार मिलने के बाद शाह ने कहा था कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में डोभाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close