June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

बिजली कटौती और बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबिकापुर में किया चक्काजाम

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Road blockade staged in Ambikapur: अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बिजली, सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगम चौक पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, बजबजाती नालियां और जर्जर सड़कें भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं।

हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। संगम चौक पर चक्काजाम कर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राहगीरों को बांटी मैलोडी चॉकलेट

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मैलोडी चॉकलेट बांटकर अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहले भी सौंपा जा चुका है ज्ञापन

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर की समस्याओं के समाधान की मांग की थी। उन्होंने जर्जर सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की थी।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close