July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

देशभर में भीषण गर्मी का अलर्ट: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव, अगले दो हफ्ते राहत के आसार नहीं

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Severe heat alert across the country news: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि 18 अप्रैल से हरियाणा के ऊपर से हीट वेव कंडीशन स्टार्ट हुई थी और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ऊपर बढ़ गई है। आने वाले दो सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। पूरे देश में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान कम होने की कोई संभावना नहीं है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

  • उत्तर पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। असम और मेघालय में 25 से 27 अप्रैल तक 50 से 60 किमी घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भारी बारिश की भी चेतावनी नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लिए और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए 25 से 27 अप्रैल तक दी गई है।
  • झारखंड में 26 और 27 अप्रैल और मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 और 24 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है।
  • 30 अप्रैल से 6 मई के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय प्रदेशों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही नॉर्थ इंडिया, सेंट्रल इंडिया और ईस्ट इंडिया के ऊपर वेस्टर्ली वेस्टली हवाएं चलती रहेंगी।
  • अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर और पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली और यूपी में हीटवेव का अलर्ट 

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और उसके सटे हुए छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़, बिहार और विदर्भ के लिए भी हीट वेव की वार्निंग जारी की गई है। केरल के लिए भी हीट वेव की वार्निंग्स पहले सप्ताह के लिए जारी की गई है। पूरे भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। अगले सप्ताह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जो अधिकतम तापमान लगभग पूरे देश में सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। गर्म रात की चेतावनी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई हैं। अगले सप्ताह हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने की संभावना है।

पिछले सप्ताह कैसा रहा मौसम?

  • पिछले सप्ताह में 18 अप्रैल से हरियाणा के ऊपर से हीट वेव कंडीशन स्टार्ट हुई थी और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ऊपर बढ़ी। हरियाणा और उड़ीसा में एक-एक दिन वार्म नाइट कंडीशंस भी पिछले सप्ताह दर्ज की गई हैं।
  • अत्यंत भारी वर्षा असम मेघालय में 21 अप्रैल को देखने को मिली है। इसके साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा असम मेघालय में 19 और 20 अप्रैल को भी देखने को मिली है। भारी वर्षा हमें नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उड़ीसा में भी एक-एक दिन देखने के लिए दर्ज की गई है।
  • मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और मेघालय में इस सप्ताह में ओलावृष्टि दर्ज की गई है।
  • नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट इंडिया, सेंट्रल इंडिया और नॉर्थ ईस्ट इंडिया में लगभग सभी जगह दो से 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान अपने नॉर्मल से ऊपर रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close