July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

नौका के पलट जाने से चली गई करीब 78 लोगों की जान, जानें कहां हुआ ये बड़ा हादसा

Big Accident in Congo : कांगो के पूर्वी हिस्से में सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

गोमा। Big Accident in Congo : मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नौका डूब गई। यह घटना उस वक्त हुई जब नौका दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। इससे पहले जून में, राजधानी किंशासा के पास एक नौका डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में, माई-नडोम्बे झील में नौका डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक्स पर पर लिखा था कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के माई-नडोम्बे प्रांत में मुशी शहर से 70 किलोमीटर दूर क्वा नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा फिर ना हो। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल आवश्यक उपाय किए जाएं। राष्ट्रपति ने कहा कि इस हादसे के सही कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी आपदा को दोबारा होने से रोकने के लिए हादसे की जांच की जाए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close