April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

झाबुआ: थांदला में वाटर फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस रिसाव, 30 से अधिक लोग प्रभावित

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jhabua Latest News: झाबुआ | झाबुआ जिले के थांदला में शुक्रवार की शाम को वाटर फिल्टर प्लांट पर गैस रिसाव हो गया। गैस रिसाव के बाद क्षेत्र में तेज बदबू फैल गई। इस कारण क्षेत्र के चारों ओर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना नागरिकों द्वारा प्रशासन को दी गई, जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। थांदला की पुरानी मंडी के समीप पद्मावती नदी के पास वाटर फिल्टर प्लांट है। शुक्रवार को इस प्लांट में अज्ञात कारणों के चलते गैस रिसाव हो गया। यह गैस क्लोरीन गैस है, जो पानी को शुद्ध करने में काम आती है।

गैस रिसाव के बाद लगभग 1 किलोमीटर के क्षेत्र में तेज बदबू फैल गई, जिससे कुछ नागरिकों को आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी स्थिति संभाले हुए हैं। गैस रिसाव किस कारण से हुआ है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

हालात नियंत्रण में
प्रशासन, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रिसाव को कंट्रोल कर लिया। इलाके में अफरा-तफरी मची, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण क्लोरीन गैस रिसाव हुआ। इससे प्लांट के कर्मचारियों और आसपास के इलाके के लोगों में आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और जी मिचलाने की शिकायतें हुईं। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार 31 से 49 लोग प्रभावित हुए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। कुछ लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घर-घर जाकर जांच कर रही टीम
जिला कलेक्टर ने बताया कि थांदला प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण गैस का रिसाव हुआ। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। सभी प्रभावित लोगों को उचित इलाज उपलब्ध कराया गया है। एक टीम मौके पर निरीक्षण कर रही हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है, ताकि सभी प्रभावित लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें मदद पहुंचाई जाए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close