April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 25 January 2025 : आज जातकों को​ मिलेगी व्यापारिक सफलता, यहां पढ़े 25 जनवरी का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 January 2025 : आज जातकों को​ मिलेगी व्यापारिक सफलता, यहां पढ़े 25 जनवरी का पूरा राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। शारीरिक स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सरकारी तंत्र से आपको भरपूर सहयोग मिल रहा है। एक अच्छी स्थिति है। बस स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रु उपद्रव संभव है। लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर गई। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम से उत्तम की ओर। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी दिख रही है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सोची हुई चीज या प्लान की हुई चीज को लागू करें। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। निवेश से बचें। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। पहले से स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। कुछ काम आपके भाग्यवश भी बनेंगे। प्रेम-संतान सफलता की ओर जाएंगे। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close