September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़

सामुदायिक शौचालय बना चाय-नाश्ते की दुकान! सरकारी भवन में बीड़ी-सिगरेट और अंडे की बिक्री का आरोप

ग्रामीणों ने सरकारी सुविधा के भवन के व्यावसायिक उपयोग पर उठाए सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग; जनपद सीईओ बोले- जांच कराकर होगी कड़ी कार्रवाई

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर: विकासखंड प्रतापपुर की ग्राम पंचायत घाट पेंडारी में सामुदायिक शौचालय के कथित रूप से व्यावसायिक उपयोग का मामला सामने आया है। सड़क किनारे आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय में चाय-नाश्ता, बीड़ी-सिगरेट और अंडे की दुकान संचालित किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।

सरकारी सुविधा के भवन में दुकान संचालन का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भवन का निर्माण लोगों को स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था, उसका उपयोग कथित तौर पर निजी व्यवसाय के लिए किया जा रहा है। शौचालय परिसर में दुकान संचालित होने से इसके मूल उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय का नियमित निरीक्षण और देखरेख होती तो सरकारी भवन का इस तरह व्यावसायिक उपयोग नहीं होता। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच करने और भवन को अतिक्रमण या निजी उपयोग से मुक्त कराने की मांग की है।

जांच के बाद कार्रवाई की मांग

मामले की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि सरकारी भवन का व्यावसायिक उपयोग किसकी अनुमति से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और सामुदायिक शौचालय को उसके मूल उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है।

जनपद सीईओ बोले- जांच कराकर होगी कड़ी कार्रवाई

मामले को लेकर जनपद पंचायत प्रतापपुर के सीईओ अनिल तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में यदि सरकारी भवन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close