June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देशब्रेकिंग

CM Delhi Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Delhi Visit News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी कि बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने, गरीबों के कल्याण, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

सीएम साय ने पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं नितिन नवीन

गौरतलब है कि नितिन नवीन वर्ष 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी भी बनाया था। जुलाई 2024 से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close