July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देश

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सियासत तेज, भूपेश बोले- हाईकमान का फैसला, भाजपा न दे संगठन पर ज्ञान

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Congress News : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कहा कि यह पूरी तरह हाईकमान का विषय है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष पद का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा, ऐसे में उसके कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि लगाकर समय खराब करने का कोई मतलब नहीं है।

भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस को संगठन का ज्ञान न दे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि नितिन नबीन कैसे प्रदेश अध्यक्ष बने।

रेणुका सिंह ऑडियो वायरल मामले में FIR की मांग

विधायक रेणुका सिंह के कथित ऑडियो वायरल मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अब तक वीडियो में AI जनरेट होने की बात सुनी थी, लेकिन ऑडियो में AI जनरेट कैसे होता है, यह समझ से परे है। उन्होंने मामले में FIR दर्ज करने की मांग की।

बघेल ने कहा कि रेणुका सिंह उनकी पुरानी साथी हैं और वह विधानसभा नहीं आ रही हैं, क्योंकि वे सरकार से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के भीतर कई लोग असंतुष्ट हैं।

‘डीलिस्टिंग मामले में भ्रम फैला रही सरकार’

डीलिस्टिंग के मुद्दे पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने साय सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मुद्दे पर भ्रम फैला रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि जब सरकार उनकी है तो फिर भ्रम कौन फैला रहा है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन आज वही लोग इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इतनी ताकत नहीं है कि वह इस तरह के मुद्दों पर लोगों को लंबे समय तक भ्रमित कर सके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close