July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

राजधानी में कार चालक ने पुलिलकर्मियों पर चढ़ाई कार, 1 महिला कॉन्स्टेबल की मौत, 2 दरोगा घायल

Bihar Road Accident: पटना में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कार्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Road Accident: पटना में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कार्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। घटना में 2 दरोगा घायल हो गए जबकि एक महिला कॉन्स्टेबल भी घायल हो गई। इसके बाद तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला कॉन्सटेबल ने दम तोड़दिया। घटना रात 12ः30 बजे की है।

स्कार्पियो चालक हुआ घायल

जानकारी के अनुसार दीघा की ओर से 90 की स्पीड से आ रही स्कार्पियो ने नाकेबंदी पर तैनात एसआई दीपक कुमार, एएसआई अवधेश और महिला सिपाही कोमल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तीनों उछलकर दूर जाकर गिर गए। वहीं स्कार्पियाे चला रहा अशोक भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में चारों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर महिला सिपाही कोमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसएसपी ने लिया जायजा

मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है, जबकि दो स्कार्पियो को जब्त किया है। जिस गाड़ी ने पुलिसकर्मियों को रौंदा उस पर बीजेपी का झंडा लगा था। सूचना पर एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि रात 10ः30 से 12ः30 के बीच पटना समेत सभा जिलों में वाहन चेकिंग लगाई गई थी। इस दौरान अटल पथ पर बैरिकेडिंग पर चेकिंग की जा रही थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close