April 22, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Latest News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Latest News: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की। सीएम ने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के ड्राप आउट पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और गहन समीक्षा करने के निर्देश दिये। साथ ही ड्राप आऊट पर सख़्त निगरानी रखने और रोकने के निर्देश भी दिए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: मध्यप्रदेश ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने में देश का पहला राज्य बना। टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया में मध्यप्रदेश प्रथम—लाभ पहुँचाने में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की। स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ—देश में दूसरा स्थान है।

झाबुआ के ‘मोटी आई’ नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, PM JANMAN भवनों की डिज़ाइन व मॉनिटरिंग मॉड्यूल की भारत सरकार द्वारा विशेष सराहना की। भवन निर्माण की रियल- टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूल विकसित और डिजिटल पारदर्शिता की मिसाल: 20 मीटर जियो-फेंसिंग आधारित उपस्थिति व्यवस्था, 3 वर्ष की भविष्य कार्य योजना पर चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश में सेंट्रल किचन से शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन—2026 से नई व्यवस्था लागू हुई। 2047 विज़न के अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा पर बड़ा निवेश—निपुण भारत आधारित विकास कार्ड से गुणवत्ता सुधार एवं 34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन—लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार हुआ।

आंगनवाड़ी भवन निर्माण का मेगा प्लान— अगले तीन वर्षों में 9,000 नए भवन और HEW के माध्यम से 1.47 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ—जेंडर, सुरक्षा व कानूनी सहायता में व्यापक प्रभाव

महिला एवं बाल विकास—वृहद उपलब्धियाँ

PMMVY में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को ₹512 करोड़ से अधिक की सहायता और लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी 2024–नवंबर 2025 में ₹36,778 करोड़ का अंतरण हुआ। 1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन से सहायता—57 वन स्टॉप सेंटरों द्वारा 52,095 महिलाओं को सुरक्षा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: 1.89 लाख पौधारोपण, 6,520 ड्राइविंग लाइसेंस, 8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण। आंगनवाड़ी केंद्रों का बड़े पैमाने पर उन्नयन—12,670 केंद्र ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ घोषित। सामग्री टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये दिये निर्देश। यदि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी होगी तो वरिष्ठ अधिकारी जिम्मेदार होंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close