June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Dharmendra Singh Lodhi on Women’s Day 2025 : ‘जहां होती है नारियों की पूजा, वहां करते हैं देवता वास..’ मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने वीडियो जारी कर दी ‘महिला दिवस’ की शुभकामनाएं

Dharmendra Singh Lodhi on Women's Day 2025 : मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी सोशल मीडिया 'एक्स' पर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। International Women’s Day 2025 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए है। यह दिन महिलाओं को उनके संघर्षों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। पहली बार साल 1908 में इसी दिन महिला दिवस को सेलिब्रेट किया गया था। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने साल 1975 में आठ मार्च को महिला दिवस मनाने की मान्यता दी थी। इस खास दिन पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

मध्यप्रदेश मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहां देवता वास करते है। नारी शाशक्तिकरण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। डॉ मोहन यादव नारी सशक्तिकरण क़ो लेकर लगातार काम कर रहे है। राष्ट्र के विकास में महिलाए अपनी महती भूमिका निभा रही है।

पीएम मोदी ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया संपत्तियों को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!”

 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। आपके सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सतत प्रयास के लिए संकल्पित हूं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close