July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana 19th instalment : आज आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पैसे ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana 19th instalment : लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को दिसंबर 2024 में मिलने वाली 19वीं किश्त का इंतजार है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ladli Behna Yojana 19th instalment : भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को दिसंबर 2024 में मिलने वाली 19वीं किश्त का इंतजार है। यह किश्त 10 दिसंबर 2024 को जारी होनी थी लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ये 11 दिसंबर 2024 को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस किश्त को 11 दिसंबर 2024 को जन-कल्याण पर्व के तहत देंगे।

योजना के तहत कितना मिलेगा पैसा?

लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये यानी मंथली 1,250 रुपये दिये जाते हैं। यह रकम केवल आधार-लिंक्ड और डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर इनेबल्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह योजना जून 2023 में शुरू की गई थी, जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

लाड़ली बहन योजना के नियम

महिलाएं मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। केवल विवाहित महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परिवार से अलग हुई महिलाएं भी शामिल हैं। महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अविवाहित महिलाएं योजना के तहत पात्र नहीं हैं।

ऑनलाइन कैसे चेक करें स्टेटस?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cmladlibahna.mp.gov.in।

Application & Payment Status पर क्लिक करें।

अपना एप्लिकेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड भरकर OTP लें।

OTP डालें और Search पर क्लिक करें। पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close