June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशप्रदेशब्रेकिंग

Gold Price Today : शादियों के सीजन से पहले सोने चांदी के दामों में आया उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 400 रुपये के उछाल के साथ 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold Price Today on 10th July 2024 : आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 400 रुपये के उछाल के साथ 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, चांदी की कीमत 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। संघ ने कहा कि सर्राफा बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये बढ़कर 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.60 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,380.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस एवं मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख रहा। गुरुवार शाम को अमेरिका में जारी होने वाले कमजोर मुद्रास्फीति के आंकड़ों की उम्मीदों के कारण खरीदारी में तेजी आई, जिससे सितंबर की बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की जा सकती है।’’ इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें भी बढ़कर 31.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।

सोने-चांदी का वायदा भाव

घरेलू वायदा बाजार में भी बुधवार शाम सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.63 फीसदी या 459 रुपये की तेजी के साथ 72,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, इसी समय 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.44 फीसदी या 406 रुपये की बढ़त के साथ 93,375 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close