September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

तबादलों का सिलसिला जारी, इन जिलों के बदले गए एसपी, आदेश जारी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 15 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 9 जिलों के एसपी भी शामिल है। जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, सिर्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। राज्य सरकार ने इस तबादले के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद एसपी वृंदा शुक्ला का तबादला महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ (1090) के पुलिस अधीक्षक पद पर हुआ है। जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कानपुर नगर की डिप्टी पुलिस कमिश्नर अंकिता शर्मा को एसपी कासगंज, बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को एसपी देवरिया, लखनऊ के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ओमवीर सिंह व राम नयन सिंह को क्रमशः बलिया व बहराइच का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close