MP Police SI Bharti 2024 : एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू हो होंगी सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया, सामने आया ये बड़ा अपडेट
MP Police SI Bharti 2024 : युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि सरकार ने पुलिस की भर्ती निकालने का ऐलान कर दिया है।
भोपाल। MP Police SI Bharti 2024 : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि सरकार ने पुलिस की भर्ती निकालने का ऐलान कर दिया है। जल्द ही एमपी में सब इंस्पेक्टर की भर्ती होने वाली है। बता दें कि पांच साल बाद प्रदेश में सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी। पुलिस एसआई 500 पदों के लिए भर्ती होगी। पीएचक्यू ने शासन को संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
कब होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू
MP Police SI Bharti 2024 : जानकारी मुताबिक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद भी 5 से 6 माह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने में लगेंगे। अनुमान के मुताबिक नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक पदों पर नियुक्ति हो पायेगी।
मध्य प्रदेश में लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं लिए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़-कूद आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी एवं इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का वेटेज 30 से 40 प्रतिशत रह सकता है वहीं कुल अंकों में से 10 से साढ़े 12 प्रतिशत तक इंटरव्यू का वेटेज रह सकता है।



