April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Uncategorizedक्राइमदेश

Gold-Silver Latest Price Today : अक्षय तृतीया पर महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी उछाल, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Latest Price Today : अक्षय तृतीया पर सोने में गिरावट का दौर शुक्रवार को थम गया। इसमें 900 रुपये से ज्यादा तेजी आई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Latest Price Today : अक्षय तृतीया पर सोने में गिरावट का दौर शुक्रवार को थम गया। इसमें 900 रुपये से ज्यादा तेजी आई। यह इस महीने की सबसे ज्यादा कीमत रही। इसी के साथ सोना फिर से 73 हजार रुपये के पार चला गया। वहीं चांदी ने भी शुक्रवार को दम दिखाया और इसमें 1300 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ चांदी 86 हजार रुपये प्रति किलो के पार चली गई।

यह हो गया सोने का भाव

Gold-Silver Latest Price Today : शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर 18 कैरेट के सोने में 700 रुपये, 22 कैरेट के सोने में 850 रुपये और 24 कैरेट के सोने में 930 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के साथ 18 कैरेट का सोना 54,820 रुपये, 22 कैरेट का सोना 66,000 रुपये और 24 कैरेट का सोना 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने की ऑल टाइम हाई कीमत 74,340 रुपये है जो 19 अप्रैल को थी। सोना अभी इससे 1250 रुपये पीछे है।

चांदी ने दिखाया दम

इस हफ्ते चांदी की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को भी इसमें 1300 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई। यह इस महीने की सबसे ज्यादा बढ़त है। इस बढ़त के साथ चांदी 86,500 रुपये प्रति किलो हो गई। गुरुवार को इसकी कीमत 85,200 रुपये प्रति किलो थी। चांदी की कीमत अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से नीचे है। चांदी की ऑल टाइम हाई कीमत 6 अप्रैल को थी। उस दिन चांदी का भाव 87 हजार रुपये प्रति किलो था।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 73,240 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 73,150 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close