Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कुल 90 विधानसभा सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 32 सीटों पर फाइट करेगी, जबकि पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। इसके अलावा दो सीट सहयोगी दल सीपीआईएम और पैंथर्स के लिए छोड़ी गई है। श्रीनगर में सोमवार को फारूक अब्दुल्ला और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में इसका औपचारिक ऐलान हो गया।




