June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेशब्रेकिंग

Gujarat Surat Latest News : सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव, पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार

Gujarat Surat Latest News : सूरत के सैयदपुरा में गणेश पंडाल पर पथराव किया गया। पथराव करने में 6 लोग शामिल थे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

सूरत। Gujarat Surat Latest News : गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां सूरत के सैयदपुरा में गणेश पंडाल पर पथराव किया गया। पथराव करने में 6 लोग शामिल थे। जिसके बाद हजारों लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। तनाव को देखते हुए मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी कि मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 27 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे।

जानकारी अनुसार, पथराव एक शरारती युवक ने किया था। उसने कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और कड़ा विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने हालात पर करीबी नजर रखी हुई है।

 

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “आज सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर पथराव की खबर सामने आई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, इस घटना को भड़काने और बढ़ावा देने में शामिल 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अभी चल रही है और सूरत के सभी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जो भी शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close