IPL Viral Kohli Record : आईपीएल के 17वें सीजन में विराट कोहली के बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले एक बड़ा कीर्तिमान बनते हुए देखने को मिला है। कोहली अब आईपीएल के इतिहास में एक मैदान पर 3000 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 69वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस मैच में कोहली ने छक्का लगाते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने तीन हजार आईपीएल रनों का आंकड़ा पूरा किया।




