
Arvind Kejriwal News : नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 50 दिन तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद शुक्रवार देर शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर बाहर आए। बाहर निकलते ही उन्होंने गाड़ी में बैठकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और सीधे घर के लिए निकल गए।
Arvind Kejriwal News : अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए तिहाड़ जेल के बाहर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। तिहाड़ से निकलने के बाद केजरीवाल गाड़ी में बैठे और सीधे घर के लिए रवाना हो गए। हालांकि जेल से थोड़ी दूर जाने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्तोओं से संक्षिप्त अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए लड़ रहा हूं। लेकिन यह लड़ाई मेरे अकले की नहीं है। इस लड़ाई में देश के 140 करोड़ लोगों का साथ चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कल 11 बजे सभी लोग हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां हम लोग अपनी लड़ाई को जारी रखने के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। फिर उन्होंने कहा कि कल 1 बजे पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयिजत किया जाएगा। इस दौरान आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।




