September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold-Silver Price: शादी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today 14 April 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज, 14 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। लगताार दो दिनों की गिरावट के बाद आज दोनों धातुओं में 1% तक की तेजी आई है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के शांतिपूर्ण हल की बढ़ती उम्मीद है। इससे महंगाई का दबाव कम होने की संभावना जताई जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज 0.65 प्रतिशत चढ़कर 4800 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। इससे पहले दो सत्रों में सोना 0.6 प्रतिशत टूटा था। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1 प्रतिशत बढ़कर 76.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों नहीं हुआ बदलाव?

दरअसल, आज पूरे देश में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पूरी तरह बंद है, जबकि देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र में कारोबार बाधित रहेगा। हालांकि, शाम 5 बजे से 11:55 बजे तक कारोबार होगा।

प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट

bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 151,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 139,031 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 151,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,278 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 151,730 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 139,086 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 152,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,682 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 152,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 139,379 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 152,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 139,498 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close