June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

ईरानी घोड़े की तलाश में जुटी पुलिस, 10 लाख है कीमत, ढूंढ़ने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम

UP Lucknow Latest News: यूपी की लखनऊ पुलिस एक घोड़ा तलाशने में लगी है। ईरानी नस्ल का ये घोड़ा राजाजीपुरम की करबला से चोरी हुआ है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

UP Lucknow Latest News: लखनऊ। यूपी की लखनऊ पुलिस एक घोड़ा तलाशने में लगी है। ईरानी नस्ल का ये घोड़ा राजाजीपुरम की करबला से चोरी हुआ है। घोड़े की कीमत करीब दस लाख है। करबला की तरह से दुलदुल घोड़ा तलाश कर लाने वाले को पचास हजार का इनाम दिया जाएगा। घोड़े की चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। कर्बला के लोग और पुलिस रास्ते के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। इस दुलदुल घोड़े का शिया समुदाय के लिए धार्मिक महत्व है और ये मुहर्रम के जुलूस में सबसे आगे चलता है।

यह घटना 24 दिसंबर 2025 की है। तालकटोरा थाना क्षेत्र (राजाजीपुरम) के खुदाबख्श कर्बला परिसर से यह घोड़ा चोरी हुआ है। घोड़ा शिया समुदाय की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मुहर्रम और चेल्लुम जुलूसों में इस घोड़े का इस्तेमाल होता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close