April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने किया एनकाउंटर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Encounter of Khalistani Terrorists : पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड/बम फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों आतंकियों को मारने के बाद उनके पास से दो एके 47 राइफल और दो ग्लॉक पिस्टल बरामद की है। यह मुठभेड़ पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ में तीनों आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज जारी है और दोनों खतरे से बाहर हैं।

मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है। घटना के बाद तीनों को पूरनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उस समय तक आतंकियों की मौत नहीं हुई थी। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र में आतंकियों की मौत की पुष्टि हुई।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close