April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

10 New Vande Bharat Trains : 15 सितंबर को एक साथ 10 वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

10 New Vande Bharat Trains : 15 सितंबर को अलग-अलग राज्यों को 10 वंदे भारती की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। 10 New Vande Bharat Trains : लगातार भारतीय रेलवे विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। एक के बाद एक नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। इसी सिलसिले में 15 सितंबर को अलग-अलग राज्यों को 10 वंदे भारती की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी झारखंड के जमशेदपुर से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इससे पहले पीएम ने मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दी थी।

 

इन राज्यों को मिलेगी वंदे भारत

रेलवे बोर्ड से निकली आदेश के अनुसार देशभर के जिन राज्यों को ये वंदे भारत ट्रेन मिली है वो हैं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश। इनमें जो 10 वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर से चलाई जाएगी उनमें से सबसे ज्यादा बिहार से गुजरेगी. गौरतलब है कि झारखंड में आने वाले दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

 

ओडिशा को मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेनें

ओडिशा से होकर गुजरने वाली नई ट्रेनें टाटा-बरहामपुर, राउरकेला-हावड़ा और दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। ये तीन उन 10 ट्रेनों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। ओडिशा में रेलवे के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए केंद्र ने 2024-25 में 10,586 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।

 

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। जिसकी अधिकतम स्पीड 160किमी/घंटा है। अगर हम देश में चलने वाली कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या की बात करें तो अभी तक देश के अलग-अलग रेल रूट पर कुल 54 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 280 से अधिक जिलों को कवर करती हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close