June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Budget Session 2025 : मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र! राज्यपाल ने सदन को किया संबोधित, किया इन बातों का जिक्र

MP Budget Session 2025 : मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र! राज्यपाल ने सदन को किया संबोधित, किया इन बातों का जिक्र

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Budget Session 2025 : भोपाल। आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एमपी का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुआ। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पूरे सदन के सदस्यों ने राज्यपाल का स्वागत किया। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वहीं, इस बार कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा करने की तैयारी में है। वहीं राज्यपाल ने बजट सत्र की शुरूआत करते हुए अभिभाषण में मोहन सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण में मोदी विजन विकसित भारत, विककित मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से रही प्रगति में मध्यप्रदेश अधिक से अधिक सहयोग करते हुए तत्पर है। प्रदेश ने विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना की है। नदी जोड़ो परियोजना महिती परियोजना है। इस योजना के जरिए अन्य ​नदियों को भी जोड़ा जाएगा। किसान, युवा, महिला, गरीबों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पित है। आय बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। युवा का समग्र सामाजिक विकास लक्ष्य महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक उन्नति पर फोकस किया जाएगा।

किसानों को 5 रुपए में स्थायी बिजली कनेक्शन

राज्यपाल ने आगे कहा कि किसानों को 5 रू में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। युवाओं का समग्र सामाजिक विकास लक्ष्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उन्नति पर फोकस किया जाएगा। सरकार 3 साल में 30 लाख सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराएगी। 2028-29 तक सिंचाई क्षमता बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर की जाएगी। मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी दी गई है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी है। 82710 छात्रों को 234 करोड़ की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 26 लाख आवास बनाए गए हैं। पांच साल में 11 लाख 89 हजार नए पीएम आवास बनाए जाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि GIS में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मप्र की तारीफ की है। अगले 5 साल में एक लाख किमी की सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल ग्रामीण इलाकों में एक हजार किमी की सड़कें बनेंगी और 5200 किमी की मरम्मत की जाएगी। GIS में पीएम ने मप्र की ताकत और मप्र सरकार के प्रयासों की खुलेदिल से सराहना की। जन कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में पीएम मोदी ने औद्योगिक निवेश के लिए 18 नीतियों का शुभारंभ किया।

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र की शुरूआत करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने करीब 20 मिनट तक सदन को संबोधित किया। राज्यपाल ने अभिभाषण में प्रदेश के विकास का रोडमैप की जानकारी दी। इतना ही नहीं राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। जिसके बाद उन्होंने अपने अभिभाषण को विराम दिया और विधानसभा से रवाना हो गए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close