July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर संकट पर सियासी संग्राम, सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Latest News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रही है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों से लगातार वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और खाली सिलेंडर के लिए इंतजार करते लोग नजर आ रहे हैं।

Facebook, Instagram, WhatsApp और X (Twitter) पर लोग अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। साथ ही, इस मुद्दे पर मीम्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

गैस संकट का मुद्दा अब सियासी रंग ले चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछा था कि लोगों को गैस सिलेंडर मिल रहा है या नहीं। इस पर कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि उन्हें सिलेंडर मिल रहा है।

इस पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने उनके पोस्ट को शेयर करते हुए तंज कसा कि “भ्रम फैलाने निकले थे, जनता ने सच बता दिया।”

वहीं, जवाब में भूपेश बघेल ने एक वीडियो साझा कर ऐसे कमेंट भी दिखाए, जिनमें लोगों ने सिलेंडर न मिलने और लंबा इंतजार करने की बात कही। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गैस सिलेंडर की समस्या अब आम जनता की परेशानी के साथ-साथ राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close