April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

IAS Officers Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

IAS Officers Transfer News: मध्य प्रदेश शासन ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

IAS Officers Transfer News: भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए इस आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल है।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनोद गडपाले (2008) को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन से सचिव, उज्जैन विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश पर्यटन निगम, इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, वंदना वैद्य (2009) को उप सचिव, जनजातीय कार्य विभाग से सचिव, मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।

युवा IAS अधिकारियों में डॉ. नेहा जैन (2018) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मंडला से उप संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर के पद पर भेजा गया है, जबकि श्री मुकुल गुप्ता (2017) अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश राज्य कंप्यूटर सोसायटी होंगे।

इस तबादला सूची में कुछ अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं:

इंदु बहन ठाकुर (2017) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मंडला से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल

दीपक कुमार (2020) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, खरगोन से कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर

अरविंद कुमार साहू (2021) – अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शहडोल से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर

इंदु अनुसुइया नंदराम (2021) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, पिपरिया से कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close