July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Violence in Shajapur : एमपी के शाजापुर में भारी बवाल, दो गुटों में फायरिंग-पथराव, इलाके में पुलिसफोर्स मौजूद

Violence in Shajapur : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में दो दिन पहले हुए मामूली विवाद ने बुधवार देर शाम को हिंसा का रूप ले लिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Violence in Shajapur : शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में दो दिन पहले हुए मामूली विवाद ने बुधवार देर शाम को हिंसा का रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दूसरे पर फायरिंग पथराव किया। इसमें एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल बताए जाते हैं। जिनका इलाज जारी है। इलाके में भारी तनाव है जिसकी वजह से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

 

कैबिनेट मंत्री का ट्वीट

 

कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि प्रभार जिले के मक्सी के कस्बे में हुए घटना चक्र के संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा की, जिले में शांति बनाए रखना और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। हर कीमत पर सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखा जाएगा।

दोनों पक्षों ने चलाई गोलियां

बुधवार को अचानक से समीर मेव और उसके साथियों के सामने दूसरे पक्ष के लोग आ गए और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग होने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम की वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची 8 लोग घायल हो चुके थे। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर थी। आनन फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और तहसीलदार समेत कई अधिकारी इलाके में मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि पेट्रोलिंग चल रही है। इस घटना की बाबत अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। दोनों पक्षों में विवाद क्यों हुआ इसकी छानबीन जारी है।

प्रशासन ने जारी किया आदेश

मक्सी में देर रात हुए विवाद के बाद प्रशासन ने आदेश जारी किया है। बीएनएसएस की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। चार या चार से अधिक व्यक्तियों के एक ही स्थान पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया। व्हाट्सएप फेसबुक और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को प्रसारित करना प्रतिबंध किया गया। व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन और ग्रुप से जुड़े यूजर्स को चेतावनी दी गई। धार्मिक भावना को भड़काने वाले पोस्ट को प्रसारित करने पर ग्रुप एडमिन और यूजर जिम्मेदार होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close